यूपी: मेरठ पुलिस को दिखाई गई ‘धुरंधर-2’, पुलिसकर्मियों ने कहा – सीखने को बहुत मिला
यूपी: मेरठ पुलिस को दिखाई गई ‘धुरंधर-2’, पुलिसकर्मियों ने कहा – सीखने को बहुत मिला
मेरठ: मेरठ पुलिस ने अपने 420 दरोगाओं के लिए एक अनोखी पहल की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को ‘धुरंधर-2’ फिल्म दिखाई गई, जिसका उद्देश्य उन्हें प्रेरित करना था।
यूपी: मेरठ पुलिस को दिखाई गई ‘धुरंधर-2’, पुलिसकर्मियों ने कहा – सीखने को बहुत मिला
सभी पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के सिनेमा हॉल में पहुंचे।शो दोपहर 11 बजे शुरू हुआ और करीब 3.30 बजे समाप्त हुआ।ब्रेक के दौरान समोसा, जूस और कॉफी का इंतजाम किया गया।मीडिया को हॉल में एंट्री नहीं दी गई और पुलिसकर्मी मीडिया से बातचीत नहीं कर सके।
पुलिसकर्मियों ने बताया:
फिल्म में पाकिस्तान में भारतीय एजेंटों के काम करने का तरीका और ट्रेनिंग से जुड़े कई दृश्य देखकर उन्हें काफी सीख मिली।नोटबंदी और नकली करेंसी जैसे दौर याद आए, जिससे उन्हें अपने कर्तव्यों को बेहतर समझने में मदद मिली।इस पहल को कुछ लोग प्रेरणा देने वाली योजना मान रहे हैं।वहीं, कुछ लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।