Site icon Yashbharat.com

धर्म और आस्था की नगरी कटनी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम,निकली शोभायात्रा ,श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर से निकली शोभायात्रा 

Picsart 26 04 02 11 48 09 114

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

धर्म और आस्था की नगरी कटनी में रहीं हनुमान जयंती की धूम,निकली शोभायात्रा ,श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर से निकली शोभायात्रा

कटनी।। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर पूरा कटनी नगर प्रभु श्री राम और प्रभु हनुमान की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा , हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम श्री श्री 1008 दक्षिणी मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर कमानिया गेट मे पं. श्री आनंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमे मंदिर में भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रहीं शिव के 11वें रुद्र अवतार भगवान हनुमान की जयंती का उत्साह हर किसी के अंदर अभी से देखने को मिल रहा है. नगर मे अलग-अलग हिस्से से हनुमान ध्वज यात्रा का आयोजन किया जा रहा बुधवार को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया जों शाम 5:00 बजे से श्री श्री 1008 दक्षिणी मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर कमानिया गेट से प्रारंभ होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से निकली. आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के दिन विशाल प्रभात फेरी शोभायात्रा जों 20 सालों से लगातार निकाली जा रही हनुमान प्रभात फेरी का वृहद आयोजन प्रातः 6 बजे से किया गया जिसमें अलग-अलग झांकियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी

देखने को मिली जों नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री दक्षिणी मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर में समाप्त हुयी इस दौरान हनुमान जयंती के मौके पर कण कण जय हनुमान जय श्री राम के गगन भेदी नारों के साथ गूंजमान होंगा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को श्री 1008 दक्षिणी मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर कमानिया गेट में बजरंग बली की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया जा रहा जिसमे सायं 7:00 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा तदुपरांत रात्रि 8: 30 बजे से दिव्य पंच महाआरती का आयोजन कर नगर के लोगों के लिए अरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन के लिए प्रभु हनुमान से प्रार्थना की जाएगी।.मंगल आरती के बाद हजारों की संख्या में भक्तों ने संकट मोचन महाराज का दर्शन प्राप्त करेंगे. इस दौरान मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया कल शुक्रवार को पूर्णाहुति हवन प्रातः 10 बजे से श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया जाएगा वही विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से मंदिर प्रांगण, कमानिया गेट मे आयोजित होगा।

Exit mobile version