ध्रुव बिचपुरिया ने आल इंडिया बेस मिनी मैराथन में हासिल की 5वीं रैंक, बार्डस्ले स्कूल का नाम किया रोशन
कटनी।ध्रुव बिचपुरिया ने आल इंडिया बेस मिनी मैराथन में हासिल की 5वीं रैंक, बार्डस्ले स्कूल का नाम रोशन किया। इंदौर के विजयनगर में 25 अगस्त को आयोजित आल इंडिया बेस की 25वी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में मिशन चौक स्थित बार्डस्ले स्कूल के छात्र 18 वर्षीय ध्रुव विचपुरिया पिता महेंद्र कुमार विचपुरिया ने कटनी जिले के लिए 5वी रैंक प्राप्त कर शहर को गौरवांवित किया है। ध्रुव विचपुरिया ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता=पिता और अपने टीचर को दिया है।

