Site icon Yashbharat.com

धन गुरु नानक प्यारे गुरुबाणी कीर्तन से गुंजायमान हुआ शहर निकली भव्य संकीर्तन यात्रा

IMG20241113155422 scaled 1

कटनी। धन गुरु नानक प्यारे गुरुबाणी कीर्तन से गुंजायमान हुआ शहर निकली भव्य संकीर्तन यात्रा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरुनानक देव जी का 555 वा प्रकाश उत्सव श्री गुरु सिंह सभा कटनी द्वारा धूम धाम से मनाया जा रहा इस क्रम मे आज विशाल शोभायात्रा यात्रा बरही रोड स्थित गुरुद्वारा से निकाली गई।

जिसमे पंज प्यारे क़े अगुवाई मे जुलुश निकला नगर संकीर्तन मे आयुध निर्माणी माधव नगर नई कटनी केमोर क़े व्यवस्थापको क़े साथ संगत व गुरुनानक स्कूल क़े छात्र छात्राये शामिल रही संकीर्तन मे महिलाओ द्वारा नानक साहिब क़े अरदास कीर्तन करते आये व श्री नानक देव जी क़े रथ क़े आगे महिलाओ द्वारा सफाई करते आगे चलते रहे नगर संकीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारम्भ होकर बैंक ऑफ़ बड़ोदा गर्ग चौराहा घण्टाघर रघुनाथ गंज शेर चौक आजाद चौक मिशन चौक सुभाष चौक स्टेशन रोड गुरुद्वारा मार्ग से होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुँच कर समाप्त होंगी ।

 

नगर संकीर्तन मे प्रमुख रूप से नगर संकीर्तन कार्यकारिणी क़े स. गुरुचरण सिंह खुराना प्रधान ,स तेजपाल सिंह भाटिया सकत्तर, स अवतार सिंह टुटेजा बाबू खजांची, स. जसप्रीत सिंह लम्बा, स. हरजीत सिंह खुराना, स. सतवीर सिंह भाटिया, स. मंजीत सिंह हुंजन, मिंटू गेदू, स. जसपाल सिंह मांगट, स. जसपाल सिंह मठारू, स. गुरमीत सिंह विरदी, पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू स. संतोख सिंह भट्टी, स. सूरजप्रकाश सिंह भट्टी, स. अर्जुन सिंह बाजवा, नीटू नारंग, स. जितेंद्र सिंह बाजवा, बाबू ग्रोवर, स.हरजीत सिंह खनूजा, स. त्रिलोचन सिंह विरदी, स. रविंदर सिंह ओसाहन, लकी खालसा, रिंकी खालसा, स. हरप्रीत सिंह ग्रोवर (लकी), स. मनदीप सिंह टुटेजा, स. अजीत सिंह खुराना, स. अवतार सिंह खुराना, स. रणदीप सिंह बाजवा (हनी), स. हरदीप पनेसर, नीलम सलूजा, नीटू लांबा, प्राण सलूजा, रवि गंगवानी, भीषम चेलानी, स. हरभजन सिंह खालसा, राजू सचदेवा, स. हरचरण सिंह खनूजा, स. भूपिंदर सिंह रील अनुज आनंद शोभायात्रा मे शामिल रहे ।

Exit mobile version