Site icon Yashbharat.com

मौसम अलर्ट के बावजूद मैं बहोरीबंद आया: सीएम मोहन यादव

IMG 20240912 WA0010

कटनी/ बहोरीबंद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बहोरीबंद का दौरा किया, जहां उन्होंने खराब मौसम के बावजूद बहोरीबंद में 1104 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी है। यह परियोजना बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सिंचाई के लिए नर्मदा जल पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत 151 गांवों की 32 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि नर्मदा जल से सिंचित होगी।

 

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान, स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रगतिशील कार्यों को प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी में आजीविका मिशन, ई गवर्नेंस, कृषि विभाग, वन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, और उद्योग विभाग द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया था।

प्रदर्शनी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कार्यरत स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें एलईडी, आजीविका शुद्ध चाय, हैंडवाश, आचार, और कोदो कुटकी से बने उत्पाद शामिल थे। ई गवर्नेंस विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार को भी प्रदर्शित किया गया।

कृषि विभाग की प्रदर्शनी में जिले की चिरोंजी के प्रसंस्करण, लाइट ट्रैप से कीटों का प्राकृतिक नियंत्रण, अलाइव एफपीओ द्वारा प्रदर्शित श्रीअन्न के प्रसंस्कृत उत्पाद, और जैव इनपुट से तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली बहना योजना, टीएचआर से बने पौष्टिक उत्पाद, और श्रीअन्न के पोषक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।

एक जिला एक उत्पाद के तहत कटनी सैंडस्टोन से बनी मूर्तियाँ, तेंदुपत्ता सीजन वर्ष 2024 सहित वनोपज को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पीपल का पौधा लगाया।

 

Exit mobile version