Monday, May 25, 2026
Latest:
Latest

डिप्‍टी कलेक्‍टर विवेक गुप्‍ता बनें विजयराघवगढ़ के एसडीएम

डिप्‍टी कलेक्‍टर विवेक गुप्‍ता बनें विजयराघवगढ़ के एसडीए

कटनी – कलेक्‍टर  दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में पदस्‍थ डिप्‍टी कलेक्‍टर  विवेक कुमार गुप्‍ता को अनुविभाग विजयराघवगढ़ का एसडीएम पद का दायित्‍व सौंपा है।
इसके पहले संयुक्‍त कलेक्‍टर  महेश मंडलोई विजयराघवगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्‍थ थे। जिन्‍हें 15 अगस्‍त को स्‍थानांतरण के बाद झाबुआ जिले के लिए भारमुक्‍त कर दिया गया था। इसके बाद से डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कटनी अनुविभाग के साथ-साथ विजयराघवगढ़ का भी प्रभार सौंपा गया था।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि