katniमध्यप्रदेश

उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री भी कल शामिल होंगे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में

उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री भी कल शामिल होंगे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे

कटनी। राजेन्द्र शुक्ल बुधवार 12 नवंबर को जबलपुर से सड़क मार्ग से चलकर शाम 6.30 बजे कटनी पहुंचेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दद्दा धाम झिंझरी में पूज्य दद्दा जी के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे और सड़क मार्ग से रात्रि 8 बजे कटनी से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का कटनी आगमन 12 को

कटनी।प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का बुधवार 12 नवंबर को नरसिंहपुर जिले के लोलरी से सड़क मार्ग से दोपहर 3 बजे कटनी आगमन होगा। प्रभारी मंत्री श्री सिंह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 5.15 बजे सड़क मार्ग से व्हाया जबलपुर , गाडरवारा (नरसिंहपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि