Site icon Yashbharat.com

Delhi liquor scam Case केजरीवाल सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचेंगे, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

images 15

Delhi liquor scam Case Today LIVE Updates। दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पूछताछ करेगी। आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता केजरीवाल सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचेंगे। आशंका है कि पूछताछ के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाए। इससे पहले मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे पार्टी के बड़े नेता गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यहां पढ़िए दिल्ली शराब नीति घोटाला केस और अरविंद केजरीवाल की पेशी से जुड़ी हर अपडेट

Delhi liquor scam Case Today LIVE Updates

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस कार्रवाई पर राजनीति तेज है। भाजपा जहां केजरीवाल को शराब घोटाले की किंगपिन बता रही है, वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि बदले की राजनीति के तहत केंद्र में बैठी मोदी सरकार जांच एजेंसियों को दुरुपयोग कर रही है।

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की पेशी का सियासी लाभ लेने की कोशिश भी शुरू कर दी है। केजरीवाल जब पेशी के लिए जाएंगे, तो कार्यकर्ताओं का हुजूम भी साथ रहेगा।

आम आदमी पार्टी कार्यालय से ईडी दफ्तर तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं भाजपा ने इस दौरान प्रदर्शन करेगी।

शराब घोटाले में क्या है केजरीवाल की भूमिका

दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी ने तलब किया है, जो शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच कर रही है। केजरीवाल को तब समन जारी किया गया, जब सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी। यह पूरा मामला 338 करोड़ रुपए की हेराफेरी का है।

Exit mobile version