Site icon Yashbharat.com

Delhi coaching mishap: सीबीआई ने जांच का जिम्मा संभाला, संस्थान मालिक पर मामला दर्ज

CBI

Delhi coaching mishap : सीबीआई ने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण सिविल सेवा परीक्षा के 3 अभ्यर्थियों की मौत के मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया है और संस्थान के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Delhi coaching mishap : सीबीआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस से मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने तय प्रक्रिया के तहत ‘राऊज आईएएस स्टडी सर्कल’ के मालिक अभिषेक गुप्ता के खिलाफ दोबारा मामला दर्ज किया है।

READ MORE : https://Delhi NCR : 1.5 करोड़ से महंगे लग्जरी फ्लैट की बिक्री में उछाल, दिल्ली-एनसीआर में जनवरी-जून में 65 फीसदी इजाफा

Delhi coaching mishap : दिल्ली में 27 जुलाई को भारी बारिश के बाद, ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित राउज कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से तीन अभ्यर्थियों-उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल के नेविन डेल्विन की डूबने से मौत हो गई थी।

Exit mobile version