Site icon Yashbharat.com

Delhi: अनाज मंडी की उसी इमारत में फिर लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

08 12 2019 fire in delhi 19825592 91958200 m

दिल्ली के रानी झांसी रोड इलाके में अनाज मंडी इलाके में दोबारा आग लग गई है। बताया जा रहा है कि इमारत की चौथी मंजिल में आग लगी है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। यहीं पर रविवार को आग लगी थी जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
एक कमरे में रहते थे 10-15 लोग
इमारत में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर रात में यहीं सो जाते थे। एक-एक कमरे में 10-15 लोग रहा करते थे। दिनभर काम करने के बाद वह थककर जहां जगह मिलती वहीं पर सो जाते थे। रोजी-रोटी कमाने के लिए राजधानी दिल्ली आए ये लोग संकरी गली में मौजूद मकान में बेहद खराब स्थिति में अपने दिन गुजार रहे थे।
रिहायशी इलाके में चल रही थी अवैध फैक्ट्री
रिहायशी इलाके में ये फैक्ट्रियां अवैध तरीके से चल रही थीं। जिसके लिए सभी नियम-कानून को ताक पर रखा गया। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमतल की गाड़ी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल अधिकारी ने बताया कि अग्निश्मन विभाग से भी अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया गया था। पुलिस इमारत के मालिक को तलाश कर रही है। फिलहाल उसके भाई को हिरासत में लिया गया है।
बिहार के थे ज्यादातर मजदूर
इमारत के अंदर लगी आग के कारण अपनी जान गंवाने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। हालांकि मृतकों को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Exit mobile version