मनोरंजनEntertainmentFEATUREDLatestराष्ट्रीय

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी दुआ का दिवाली पर किया पहली बार फेस रिवील, रणवीर ने गोद में प्यार से पकड़ा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी दुआ का दिवाली पर किया पहली बार फेस रिवील, रणवीर ने गोद में प्यार से पकड़ा। दीपिका-रणवीर ने एथनिक ड्रेस में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही अपनी बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ का चेहरा दिखाया है।

इन दिनों पूरा देश दिवाली के उत्सव में डूबा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने हिसाब से दिवाली मनाई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी खास अंदाज में दिवाली मनाई है। दोनों ने एथनिक ड्रेस में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही अपनी बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ का चेहरा दिखाया है।

तस्वीर में क्या है?

दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। दुआ और दीपिका को रणवीर सिंह ने संभाला है। तीनों खुश लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है ‘दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।

तस्वीर पर सेलेब्स ने किए कमेंट

दीपिका पादुकोण की तस्वीरों को कई सेलेब्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा ने दुआ को क्यूट बताया है। अभिनेता राजकुमार राव ने लिखा है ‘बहुत मासूम। भगवान आप सब की रक्षा करे।’ नेहा धूपिया ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। वहीं अहाना कुमरा ने कमेंट में लिखा है ‘सबसे प्यारी दिवाली’। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी दुआ का दिवाली पर किया पहली बार फेस रिवील, रणवीर ने गोद में प्यार से पकड़ा

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि