Site icon Yashbharat.com

दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने दीपक टण्डन सोनी का शहर में जोरदार स्वागत, स्टेशन चौराहे से शुरू हुआ जुलूस भाजपा कार्यालय में होगा समापन 

IMG20250116152353 scaled

दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने दीपक टण्डन सोनी का शहर में जोरदार स्वागत, स्टेशन चौराहे से शुरू हुआ जुलूस भाजपा कार्यालय में होगा समापन

कटनी। दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस दोपहर 2 बजे के लगभग स्टेशन चौराहा से प्रारंभ हुआ। जुलूस में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं की उपस्थिति रही। जुलूस में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं के साथ पैदल चल रहे थे जबकि उनके पीछे गाडिय़ों का काफिला चल रहा था। शहर में जगह-जगह नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का स्वागत फूलमालाओं से किया गया। कई जगह व्यापारियों व कई जगह शहर के दूसरे जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। सुभाष चौक में महापौर प्रीती संजीव सूरी ने नगर निगम के पार्षदों के साथ मिलकर स्वागत किया।

इसके बाद सराफा एसोसिएशन के द्धारा भी झंडा बाजार में स्वागत किया। जुलूस स्टेशन चौराहा से प्रारंभ होकर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, झंडा बाजार, सराफा बाजार, शेरचौक, आजाद चौक, मिशन चौक, बरगवां होते हुए द्धारका सिटी मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ। जहां नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दूसरे भाजपा पदाधिकारियों का उद्बोधन हुआ। जुलुस में महापौर प्रीति संजीव सूरी, विधायक प्रणय पांडे, पीताम्बर टोपनानी, रवि खरे, अमरीश वर्मा, मृदुल द्विवेदी, सीमा जैन सोगानी, गीता गुप्ता, पार्षद सिब्बू साहू, आशीष गुप्ता बाबा, अवकाश जायसवाल, अभिषेक ताम्रकार, रमेश सोनी, शकुंतला सोनी, जयनारायण निषाद, चित्रा शर्मा, मनीष दुबे, मयंक गुप्ता, संदीप गुप्ता मंटू, नीरज दुबे, संगीता जायसवाल, ऋचा गेलानी, अंकिता तिवारी, संजय गिरी, अजय शर्मा, ब्रजमोहन उपाध्याय, शिवम शर्मा, अभिषेक शर्मा, राजा सोनी, मृदुल मिश्रा, पारस जैन, दिलराज सिंह, आशु पटवा, अर्शिव सेन, रम्मू साहू, पंकज शर्मा, रमन सेठी, अनुराग बजाज सहित शहर क़े भाजपा नेता व गणमान्य जन मौजूद रहे।

Exit mobile version