सामाजिक उत्साह के बीच मनाया गया दीपदान एवं दीवाली मिलन समारोह, कटाए घाट में कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी ने किया आयोजन

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) के सदस्यों ने गोवर्धन पूजा की संध्या पर कटनी नदी के कटाये घाट पर सामूहिक दीपदान एवं दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने परिवार सहित दीप प्रज्वलित कर नदी तट को दीपों की पंक्तियों से आलोकित किया।
समारोह की अध्यक्षता श्रीमती रोशनी जायसवाल ने की। दीपदान के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने प्रभु श्री राम एवं हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए संस्था के सुचारू संचालन तथा समाजहित के कार्यों के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नदी में रहने वाली मछलियों को दाना खिलाने की परंपरा भी निभाई गई।
सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे आने वाले वर्ष में भी मानव सेवा, गौ सेवा एवं अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष टीनू लोकेश सचदेवा, सचिव अखिलेश पुरवार, श्रीमती मंजू शर्मा, अंकित बिलैया, राज सोनी, दीपक सोनी, गौरव शर्मा, पुरु अग्रवाल, अर्जित खरे, सतीश सोनी, पुष्पा ठाकुर, दिलीप गुप्ता, शरद सोनी, संतोष पांडेय, मनोज गोस्वामी, हरीश मेहरा, सिमरन शर्मा, कार्तिकेय जायसवाल, गगन ठाकुर, दीक्षा सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा समाज सेवा के संकल्प और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया गया।

Exit mobile version