Site icon Yashbharat.com

समर्पण प्रस्तुत अवलोकन 1.0 ने रचा इतिहास जिले के प्रमुख महाविद्यालयों और विद्यालयों के छात्रों ने ज़ोरदार उत्साह दिखाते हुये बढ़ चढ़कर भाग लिया

1000572687

समर्पण प्रस्तुत अवलोकन 1.0 ने रचा इतिहास
जिले के प्रमुख महाविद्यालयों और विद्यालयों के छात्रों ने ज़ोरदार उत्साह दिखाते हुये बढ़ चढ़कर भाग लिय

कटनी//समर्पण मानव कल्याण समिति ने अपनी बढ़ती प्रगति में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि जोड़ते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता अवलोकन 1.0 परीक्षा का सफल आयोजन किया। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़े पैमाने पर उत्साहपूर्वक भाग लिया

परीक्षा का आयोजन केसीएस विद्यालय में दोपहर 12 बजे से 1ः30 बजे तक हुआ। इसमें पूछे गए प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के स्वरूप पर आधारित सामान्य ज्ञान और तार्किक सिद्धांत से संबंधित थे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना, उन्हें तैयार करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। यह परीक्षा न सिर्फ उनके ज्ञान में वृद्धि हेतु सहायक है, साथ-साथ उनके अंदर अच्छी प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने मैं मददगार साबित होगी

परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 10ः30 से 11ः30 रखा गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों की पहचान सत्यापित की गई और उन्हें उनके निर्धारित कक्षों की जानकारी दी गई। सभी विद्यार्थियों ने इस प्रक्रिया में सहयोग दिखाया।
11ः30 बजे उत्तर पुस्तिका और निर्देश वितरित किए गए। 11ः50 बजे प्रश्न पत्र दिया गया, जिसे खोलने के निर्देश 12ः00 बजे दिए गए। परीक्षा की अवधि 1ः30 बजे समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने दिए गए समय का पूरा उपयोग कर उत्तर पुस्तिका में अपने उत्तर दर्ज किए। परीक्षा समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागियों को 12 जनवरी 2025 को जागृति पार्क में आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह की सूचना दी गई। विदित हो कि पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5000/-, द्वितीय स्थान के लिये 3000/- एवं तृतीय स्थान के लिये 1000/- रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे

परीक्षा के सफल आयोजन में समर्पण समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने समर्पित प्रयास किए। समिति के अध्यक्ष शादाब खान, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव संदीप (लकी) गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा, निर्देशक मंडल के सदस्य शिवम बरसैंया, दुर्गेश केवट, हेमंत गुप्ता, कनक सोनी, ज्योति गुप्ता, अश्विनी बजाज, कृष्णकांत नामदेव, शिलेष (साहिल) गुप्ता, तब्जील, गौरव गुप्ता, प्रमोद पटेल, अशोक चौहान, गायत्री बर्मन, और सृष्टि तिवारी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया। अवलोकन 1.0 परीक्षा ने न केवल प्रतिभागियों को उनकी क्षमताओं का आकलन करने का मंच दिया, बल्कि समर्पण समिति की संगठनात्मक कुशलता को भी दर्शाया। समर्पण इसी प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दिशा मंे अपने अथक प्रयासांे से कार्य करती रहेगी

Exit mobile version