शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान

शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसा
कटनी।नगर के प्रतिष्ठित युवा समाजसेवी दवा व्यवसायी शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के अग्रज भ्राताश्री मिलनसार हंसमुख व्यक्तित्व के धनी विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का आज आकस्मिक देहावसान हो गया वे विगत लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे तथा जबलपुर में एक निजी हास्पिटल में दाखिल थे,आज सुबह उपचार चलते चिकित्सकों की टीम उनकी प्राण रक्षा नहीं कर पायी।उनकी पार्थिव देह जबलपुर से कटनी लायी जा रही है उनको दोपहर करीब 1बजे तक उनके निवास अशोक कॉलोनी कटनी लाया जायेगा।
डब्बू भैया हरदिल अजीज और खुशनुमा व्यक्ति थे,दया करूणा के साथ समाज सेवा में उनका नाम सम्मान से लिया जाता था।उनके निधन की खबर से समाज में गहरा शोक व्याप्त है।डब्बू भैया का देवलोक गमन मेरे लिये निजी अपूरणीय क्षति है,बडे भाई की तरह सदैव उनका स्नेह मार्गदर्शन मिलता रहा,जीवन में संघर्ष और दुख दर्द को उन्होंने हंसते हुये सहन किया।उनके निधन से मन व्यथित है,निशब्द हूं।।।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देना तथा शोकाकुल शर्मा परिवार को इस दारूण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करना।








