Site icon Yashbharat.com

बरगवां स्थित खदान में पानी में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Picsart 26 10 27 15 55 55 820

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बरगवां स्थित खदान में पानी में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलि

 

कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित खदान में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगवां स्थित खदान के पानी में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। साथ ही शव को पानी से बाहर निकालने के लिए आवश्यक प्रयास किए गए।

फिलहाल मृतक कौन है और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव बरामद होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Exit mobile version