katniLatestमध्यप्रदेश
झिरगिरी जलाशय में मिला 14 वर्षीय लापता किशोर का शव, मर्ग कायम कर जांच में जुटी बड़वारा पुलिस

कटनी(YASH BHARAT.COM)। बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम भजिया में एक किशोर की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भजिया निवासी 14 वर्षीय कृष्णा कोल पिता दुर्गा कोल बीते रविवार शाम से लापता था, जिसका शव मंगलवार शाम को झिरगिरी जलाशय से बरामद किया गया। बताया जाता है कि कृष्णा रविवार शाम करीब 6 बजे से लापता था। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी, इसी दौरान मंगलवार दोपहर ग्राम भजिया के पास स्थित झिरगिरी जलाशय में एक शव देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता कृष्णा कोल के रूप में हुई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।








