Site icon Yashbharat.com

सिवनी में मिले 50 मवेशियों के शव, मचा हड़कंप

IMG 20231129 WA0000

मध्यप्रदेश के सिवनी में मिले 50 मवेशियों के शव, मचा हड़कंप सिवनी के जंगल में भी 28 मवेशियों के शव मिलने का मामला सामने आया है।

यहां मिले मवेशियों को भी गले में धारदार हथियार से वार कर मारा गया है। मवेशियों के शव करीब 2 से 3 दिन पुराने बताए जा रहे हैं।

धूमा थाना क्षेत्र के गरघटिया और ककरतला के बीच मिले इन मवेशियों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दफनाने की कार्रवाई की है। क्षेत्र में अब तक कुल 50 मवेशियों के शव मिल चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

एमपी पुलिस ने प्रदेशभर में 6 माह में अवैध गोवंश परिवहन के 575 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 1121 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। कुल 7 हजार 524 गोवंशों को मुक्त कराया गया, साथ ही 342 वाहन जब्त किए गए है। पिछले साल दिसंबर में सीएम मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रदेश में गोवंश तस्करी और वध पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

Exit mobile version