दयोदय पशु सेवा केन्द्र चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में ऐतिहासिक गजरथ महोत्सव की तैयारियों में जुटा जैन समाज,पंचकल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा समारोह 29 जनवरी से 4 फरवरी तक, देश भर से पहुंचेगे लाखों जैन धर्मावलंब
कटनी। कैलवारा स्थित दयोदय पशु सेवा केन्द्र चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में जैन समाज के विराट एवं भव्य तीर्थ स्थल में विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। पंचकल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा श्री मज्जिनेंद जिनबिंब पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में होगा। आगामी 29 जनवरी से 4 जनवरी तक विविध धार्मिक कार्यक्रमों में देश विदेश के करीब 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं शामिल होगे। सुबह 7 बजे से विधि विधान से पूजन होगा तथा सायं को महाराज जी के धर्मवचन होगे। मंदिर को प्रतिभावान कलाकारों द्बारा रंगरोगन से खूबसूरत सजाया जा रहा है।
निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज का 26 जनवरी को कटनी आगमन होगा।महारज जी के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन किया जायेगा। कैलवारा दयोदय तीर्थ स्थल में तीन बडे मंदिरों का निर्माण किया गया है।जिसमें प्रथम बडा मंदिर मुनि सुब्रतनाथ नंदीश्वरदीप समोशरण का भव्य मंदिर बना है। बीती 14 जनवरी को दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष संजय जैन एवं पंचायत के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने अवलोकन किया गया। विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, एसडीएम प्रदीप मिश्रा, नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे, टीआई कोतवाली आशीष शर्मा, बस स्टैण्ड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा, विद्युत मंडल कार्यपालन यंत्री, कैलवारा सरपंच व सचिव की उपस्थिति में गजरथ महोत्सव की तैयारियों पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर देश विदेश के आगंतुक श्रद्धालु अतिथियों के लिये पेयजल बिजली ठहरने के लिये पर्याप्त इंतजाम किये गये है। कैलवारा दयोदय तीर्थ ष्थल पहुंच मार्ग की हालत जर्जर होने तथा मार्ग सकरा होने पर कैलवारा रोड से तीर्थ स्थल तक व्यवस्थित पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
विधायक निधि से बदले जाएंगे ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल
दयोदय तीर्थ स्थल में तथा कैलवारा गांव में एक ही टास्फार्मर से बिजली सप्लाई का लोड क्षमता से अधिक होने के कारण बिजजली की समस्या के समाधान हेतु मुडवारा विधायक संदीप जायसवाल ने कार्यपालनयंत्री को साढे 5 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर तत्काल क्षमता से अधिक टास्फार्मर लगाने निर्देश दिये वही करीब 6 विद्युत पोल के लिये 2 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की। श्रद्धालुओं के भारी जनसैलाब उमडने पर पेयजल की व्यवस्था के लिये पानी टंकियों की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया तथा अलग अलग जगह पर पुलिस चौकी और पुलिस बल तैनात करने टीआई आशीष शर्मा से बात की गयी। इस मौके पर दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि आजाद चौक से तीर्थ स्थल तक एकल मार्ग किया जाये तथा जाने के लिये कैलवारा होते हुये मार्ग निर्धारित किया जाये। 29 जनवरी से 4 फरवरी तक तीर्थस्थल मार्ग में मांसाहार एवं शराब बिकवाली पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
समाज बनायेगा कंटोल रूम
बैठक में निर्णय लिया गया कि भारी भीड के मद्देनजर दिगम्बर जैन पंचायत द्बारा जगह=जगह कंट्रोल रूम बनाये जायेगे। मार्ग निर्देशक पट्टी लगायी जायेगी। रेलवे स्टेशन से तीर्थस्थल तक आवागमन के लिये साधन सुविधा मुहैया करायी जायेगी।
धर्मशाला-शहर की होटले आसपास के खाली भवन ठहरने होगे बुक
पंचायत अध्यक्ष संजय जैन ने मीटिंग में कहा कि दयोदय तीर्थ स्थल में पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने बाहर से आने वाले जैन धर्मावलंबियों को ठहरने की समुचित व्यवस्था तीर्थस्थल धर्मशाला सहित शहर की होटलों एवं आसपास के खाली भवनों में की गयी है। कार्यक्रम के लिये अलग अलग टीम गठित कर जिम्मेदारी सौपी गयी है। प्रतिदिन रसोई में लाखों श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की गयी है। इस मौके पर पंचायत उपाध्यक्ष शरद सरावगी, संयुक्त सचिव दीपक जैन, महामंत्री विन्नी जैन, सीईओ शैलू जैन, अनुराग जैन, मोंटी जैन, मनीष जैन, रानू जैन, अमित जैन, पदम जैन, बबलू जैन, सिम्मी रिंकू जैन, पीलू जैन, ईलू जैन, डिम्पी जैन, मंडल अध्यक्ष रजत जैन व पत्रकार भवानी तिवारी की उपस्थिति रही।

