Datia Bypoll Result Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की अजेय बढ़त- कांग्रेस के घनश्याम सिंह 10,913 वोटों से आगे

Datia Bypoll Results 2026: दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, 350+ कर्मचारी और 3-स्तरीय सुरक्षा में मतगणना शुरू

Datia Bypoll Result Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की अजेय बढ़त- कांग्रेस के घनश्याम सिंह 10,913 वोटों से आगे

दतिया: मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना का दौर जारी है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही काउंटिंग में 10वें राउंड का परिणाम आ चुका है। शुरुआती 1-3 राउंड में पिछड़ने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी पर 10,913 वोटों की एकतरफा और भारी बढ़त बना ली है।

 राउंड-दर-राउंड आंकड़ों का पूरा ब्योरा (Updated List)

राउंड नंबरकांग्रेस (घनश्याम सिंह)भाजपा (आशुतोष तिवारी)आसपा (दामोदर यादव)रुझान / बढ़त
डाक मतपत्र–––451 डाक मतपत्रों की गिनती पूरी
राउंड 13,5324,4412,117भाजपा 909 वोटों से आगे
राउंड 28,2537,2783,530कांग्रेस 975 वोटों से आगे
राउंड 312,39912,4324,874भाजपा 33 वोटों से आगे
राउंड 417,29016,4576,899कांग्रेस 833 वोटों से आगे
राउंड 521,04720,7398,877कांग्रेस 308 वोटों से आगे
राउंड 625,85624,0709,751कांग्रेस 1,786 वोटों से आगे
राउंड 731,43628,1419,751कांग्रेस 3,295 वोटों से आगे
राउंड 838,26431,6819,751कांग्रेस 6,583 वोटों से आगे
राउंड 944,95835,43912,159कांग्रेस 9,519 वोटों से आगे
राउंड 1050,30939,3969,751कांग्रेस 10,913 वोटों से आगे

 15 राउंड में से 10 पूरे, अंतिम नतीजे जल्द

  • 5 राउंड बाकी: कुल 15 राउंड में मतगणना पूरी होनी है। अब केवल 5 राउंड की गिनती शेष है, जिससे कांग्रेस खेमे में जश्न और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

  • 21 टेबल पर सुरक्षा के साथ गिनती: ईवीएम की वोटों की गिनती के लिए 20 टेबल और डाक मतपत्रों के लिए 1 टेबल लगाई गई है, जहाँ त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में माइक्रो ऑब्जर्वर की निगरानी में निष्पक्षता से प्रक्रिया चल रही है।