jabalpur

Damoh Sadak Hadsa: बस और ट्राले की भिड़ंत, 70 घायल; जानिए रेस्क्यू टीम ने ऐसे की मदद

दमोहः जबलपुर स्टेट हाइवे पर गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब जबेरा की विदारी की घाटी बस व ट्राला की भिड़ंत इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 70 के करीब यात्रियों के घायल होने की खबर है राधा बस दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी और ट्राला जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था तभी विदारी घाटी की मोड़ यह हादसा हुआ है।
बस में सवार 25 यात्री जबलपुर रैफर 40 के करीब यात्रियों का जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है हादसे की सूचना मिलते ही जबेरा टीआई कमलेश तिवारी घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस बल के साथ बस में सवार यात्रियों को निकाला जा रहा वही ट्राला में फसे चालक व क्लीनर को जैसीबी से निकाला गया है वही भीषण सड़क हादसे में दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर जाम की स्तिथि निर्मित हो गई हादसा इतना खतरनाक था कि ट्राला के परखच्चे उड़ गए वही वस में फंसे यात्रियों को जैसीबी की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है हादसे में घायल लोगो तत्काल उपचार के लिए जबेरा स्वास्थ्य केंद्र से भर्ती किया गया वही गम्भीर रूप से घायलों को जबलपुर रेफर करने की सूचना मिल रही है हादसे से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है।

Back to top button