मध्यप्रदेश

Damoh : दो कोरोना पॉजिटिव, ऐसे बनी संक्रमण की चेन

यशभारत ब्रेकिंग @ आशीष शुक्ला अपडेट ,दमोह के ग्राम रसीलपुर के कोविड-19 मरीज के दो और संबंधियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
दमोह ।  यशभारत 25 मई 2020
जिले के हटा के ग्राम रसीलपुर के कोविड-19 मरीज के दो और संबंधियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज के परिवार के कुल 20 सदस्य अभी कोविड केयर सेंटर में है, इनमें से नौ के सैंपल हुए हैं, जिसमें 04 पॉजिटिव और पांच नेगेटिव आए हैं। इन चार पोज़िटिव रेपोर्ट में से 02 की पोज़िटिव रिपोर्ट आज ही अभी प्राप्त हुई है।
इस संबंध में जिला कलेक्टर ने बताया कि शेष 11 के सैंपल आज लिए जा रहे हैं।
जिले के इस प्रकार अब 10 कोविड मरीज है।ज्ञात है कि दमोह में एक सतना की महिला भी पूर्व से इलाजरत है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम