Site icon Yashbharat.com

Dagestan : रूस के दागेस्तान में बड़ा हमला, 9 लोगों की मौत, आतंकियों से मुठभेड़ जारी

attack in russia

Dagestan : रूस के दागेस्तान में बड़ा हमला, 9 लोगों की मौत, आतंकियों से मुठभेड़ जारीहै। रूसी मीडिया के मुताबिक दागेस्तान हमलों में पुजारी और पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. गोलीबारी अभी भी जारी है. अधिकारी अभी भी हताहतों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं.

रूस के दागेस्तान क्षेत्र में दो जगहों पर हमला हुआ है. स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक बयान में कहा कि दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान और माखचकाला में दो चर्च और एक आराधनालय पर हमला हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि 40 से ज्यादा लोगों को आतंकियों ने बंधक बना लिया है, मुठभेड़ जारी है. दो आतंकियों को मार गिराया गया है. 9 की मौत हुई है, 14 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारी अभी भी हताहतों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. फिलहाल रूसी नेशनल गार्ड ने मोर्चा सम्भाल लिया है. वहीं आतंकी के एक घर में छिपे होने की खबर सामने आ रही है. चेचन्या प्रमुख रमजान कादिरोव ने कहा कि आतंकियों को ऑन दी स्पॉट सफाया किया जाए, इनका कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती है।

Exit mobile version