Da Hike Mp मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 4 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। सीहोर के भैरूंदा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए चार फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र और राज्य सरकार के बीच जो चार फीसदी का अंतर है, वो खत्म हो जाएगा।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरह मध्यप्रदेश सरकार भी दो बार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है। जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों का डीए बढ़ता है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है। इसके बाद एमपी सरकार ने डीए बढ़ाने का फैसला किया है। इसका सीधा फायदा प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मियों को होगा। केंद्र की तरह एमपी में भी कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी हो गया है। इससे कर्मियों के वेतन में 1600 से लेकर 6000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रोजगार सहायकों की भी अपेक्षाएं हैं। उनकी समस्यों का समाधान के लिए शीघ्र ही रोजगार सहायकों की पंचायत बुलाने की बात कही। सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद हजारों को कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। साथ ही उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। इसके बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।











