छत्तीसगढ़Latest

DA Hike in Chhattisgarh कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर DA 4% बढ़ाया गया

DA Hike in Chhattisgarh कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर पड़ौसी प्रदेश छत्तीसगढ़ से आई है। छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट मिला है। सीएम विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए अब 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत हो गया है।

कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर महीने से ही मिलेगा। आज कैबिनेट की बैठक में जाने से पहले सीएम साय ने कर्मचारियों के लिए यह बड़ी घोषणा कर दी है।

कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के समान डीए करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने दीपावली से पहले 4 प्रतिशत डीए बढ़ाकर उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। डीए बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम