Crime News: दिल्ली में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पत्थरबाजी से दहला इलाका; दो समुदायों के बीच तनाव

Jahangirpuri Murder Case: दिल्ली (Delhi) के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) सी ब्लॉक के पास 45 साल के एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में शख्स को मार डाला गया. बताया जा रहा है कि रेहड़ी हटाने को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर की शख्स की हत्या कर दी है. हत्या से कुछ देर पहले भी दो समुदाय के बीच इसी जगह पर विवाद हुआ था. फिलहाल जिले के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव

जान लें कि दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका सांप्रदायिक विवाद को लेकर बेहद संवेदनशील माना जाता है. गुरुवार देर रात जहांगीरपुरी इलाके के सी ब्लॉक में दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हुआ और इसी विवाद में पथराव भी हुआ. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ. इस झगड़े के कुछ ही देर बाद उसी जगह पर प्याज की रेडी लगाने वाले एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

 

Exit mobile version