Wednesday, May 20, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

क्राइम ब्रेकिंग -चाकूँ से हमला कर युवक की हत्या, एनक़ेजे थाना क्षेत्र की घटना अस्पताल मे परिजनों का हंगामा दो अन्य घायल

क्राइम ब्रेकिंग -चाकूँ से हमला कर युवक की हत्या, एनक़ेजे थाना क्षेत्र की घटना अस्पताल मे परिजनों का हंगामा दो अन्य घाय

कटनी -एनकेजे थाना क्षेत्र क़े तिलक कॉलेज क़े समीप एक युवक पर चाकूँ से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना सोमवार क़े शाम 6 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की हमलवार युवक व मृतक क़े बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई तो बदमाश ने युवक पर चाकूँ से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी क़े अनुसार साहिल वंसकार पिता गोपाल वंसकार उम्र 18 वर्ष लगभग निवासी तिलक कालेज क़े समीप प्रेम नगर अपने घर क़े समीप घूम रहे थे तभी अज्ञात बदमाश ने उनके ऊपर चाकूँ से हमला कर दिया जिससे उन्हें गभीर चोट आई और युवक बुरी तरह घायल हो गया।

घायल युवक को परिजनों द्वारा आनन फानन मे जिला अस्पताल लेके पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। हमलावर मौके से फरार बताया जा रहा है। मृतक क़े परिजनों ने अस्पताल मे जमकर हंगामा मचाया बताया जा रहा है की पारिवारिक कारणों से दो पक्षो मे विवाद हुआ जिसमे एक पक्ष क़े एक की मौत हो गयी व दो अन्य घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल मे लाया गया है एनकेजे पुलिस द्वारा मामले की जाँच कर आरोपियों की गिरफ्तरी क़े प्रयास किये जा रहे है

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि