Site icon Yashbharat.com

Covid 19 Vaccination : पीएम मोदी के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी लगवाया कोरोना का टीका

14 08 2020 amit shah 20627538 1735041

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में तेजी से हो रहे कोरोना के टीकाकरण के बीच आज गृहमंत्री अमित शाह ने भी वैक्सीन लगवा ली है। अमित शाह को वैक्सीन गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा लगाई गई है। बता दें कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन लगवाई है।Union Home Minister Amit Shah today took the first dose of the COVID19 vaccine. He was vaccinated by
देशभर में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हुआ है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और किसी भी बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। देशभर में आज से शुरू हुए कोरोना के दूसरे टीकाकरण में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है। वहीं, राज्य स्तर में भी कई बड़े नेताओं ने कोरोना का टीका लगवाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कोरोना का टीका लगवाया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोपहर एक बजे तक कोविन पोर्टल पर दस लाख से अधिक लोगों ने टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

गौरतलब है कि पहले चरण के कोरोना टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्ताओं और फ्रंटलाइन श्रमिकों को वैक्सीन दी गई थी। इस दौरान कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीकों की कुल 1.43 करोड़ डोज लगाए गए थे। वहीं, अब टीकाकरण का दूसरा चरण ऐसे समय में आया है जब भारत में कोरोना के नए मामलों में कमी है।

वहीं, देश के आठ राज्यों में कोरोना के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इन राज्यों में नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर और मध्य प्रदेश में पिछले दो हफ्तों में रोजाना नए मामलों में तेजी देखी गई है।

Exit mobile version