Site icon Yashbharat.com

COVID-19: सरकारी दफ्तरों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, मिलेंगे खादी से बने मास्‍क

mp corona

जयपुर राजस्‍थान सरकार (Rajasthan Government) ने अपने सभी दफ्तरों में मास्‍क प‍हनना अनिवार्य कर दिया है सरकार की तरफ से सभी विभागाध्‍यक्षों को निर्देशित किया गया है कि आगामी दिनों में खुलने जा रहे सभी दफ्तरों के कर्मचारी मास्‍क पहनकर रहेंगे. साथ ही, सरकार ने स्वायत्त शासन विभाग को निर्देशित किया है कि वह सरकारी दफ्तरों में मास्क (Mask) की उपलब्धता सुनश्चित करें

ऐसे मिलेंगे फेस मास्क
राजस्थान के नगरीय निकाय को कोरोना के प्रकोप के चलते सरकार ने एक नया टास्क सौंपा है सरकार ने नगरीय निकायों को फेस मास्क बनवाने और बांटने का काम सौंपा है सरकार के आदेशों पर स्वायत्त शासन विभाग के द्वारा जारी आदेशों में राज्य के तमाम नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि सभी निकायों में हर व्यक्ति को फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया है ऐसे में निकायों को एसएचजी ग्रुप और स्वयं सहायता समूहों को कपडा उपलब्‍ध करवाकर फेस मास्क बनवाकर जनता में बंटवाने को कहा गया है

बेसहारा लोगों को भी मास्क पहनाएगी सरकार

निदेशक उज्जवल राठौड द्वारा जारी आदेशो निकायों को मास्क बनवाकर निकाय में कार्यरत संविदाकर्मियो, आश्रय स्थल में रह रहे लोगों, पथ विक्रेताओं, निराश्रित व्यक्तियों एवं जरुरत के अनुसार हर सरकारी विभाग में निशुल्क मास्क उपलब्‍ध करवाने को कहा गया है

Exit mobile version