Site icon Yashbharat.com

गरबा पंडाल से लौट रहे दंपति के साथ मारपीट: मस्जिद के पास हिंसा, दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस जांच में जुटी

bheed police hamla

गरबा पंडाल से लौट रहे दंपति के साथ मारपीट: मस्जिद के पास हिंसा, दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस जांच में जुटी।  आलीराजपुर में गरबा पंडाल से लौटते समय दंपति के साथ मारपीट के बाद हंगामा हुआ। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने सात आरोपितों पर केस दर्ज किया, जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया। शहर में फिलहाल शांति बनी हुई है।

 

Singham Again Trailer: सबसे बड़ी blockbuster फिल्म दशहरा नहीं, दिवाली पर रावण की लंका जलाएंगे Ajay Devgn

आलीराजपुर: शहर में रविवार देर रात गरबा पंडाल से लौट रहे एक दंपति से मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हंगामा इतना बढ़ा गया कि कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गरबा पंडाल से लौटने के दौरान मस्जिद के पास बहस

जानकारी अनुसार रविवार रात माली समाज के दंपति गरबा पंडाल से घर लौट रहे थे। इस दौरान जामा मस्जिद के निकट समुदाय विशेष के युवकों से शोर मचाने को लेकर उनकी बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने दंपति के साथ मारपीट कर दी।

 

इसकी जानकारी मिलते ही समाज के लोग आरोपितों के घर के बाहर एकत्रित हो गए और दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगमा इतना बढ़ा कि पुलिस के सामने ही लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

 

कलेक्टर ने दी चेतावानी

इसके बाद कलेक्टर ने माइक संभाला और भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी आरोपित हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे। इसके बाद पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर थाने पहुंची और सात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है।

Exit mobile version