Site icon Yashbharat.com

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन पदों की काउंसलिंग 1 जुलाई से शुरू

Screenshot 20250630 201250 Chrome

कटनी ।  लरेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन पदों की काउंसलिंग 1 जुलाई से शुरू। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित समूह 5 संयुक्त भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 के अंतर्गत पद कोड 01 रेडियोग्राफर एवं पद कोड 02 लैब टेक्नीशियन के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया के लिये काउंसलिंग 1 जुलाई से प्रारंभ की जा रही है।

परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त अभ्यर्थियों को काउंसलिंग संबंधी सूचना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पते पर भेजी जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट https://health.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे समय पर एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित रहें, जिससे उनकी नियुक्ति प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो।

Exit mobile version