Site icon Yashbharat.com

रोशन नगर प्रेमनगर क्षेत्र सहित शहर के तमाम क्षेत्रों में बिजली की समस्या को लेकर पार्षद एवं कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

IMG 20240527 WA0031

कटनी। रोशन नगर प्रेमनगर क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर आज पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता सहित स्थानीय रहवासियों ने गणेश चौक स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि राम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 अंतर्गत रोशन नगर प्रेम नगर पवनपुरी सहित समस्त क्षेत्र में बिजली की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए।

कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता ने बताया कि श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 अंतर्गत रोशन नगर, प्रेम नगर, पवनपुरी समस्त क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से आम जनता परेशान है।

दिन में अनेकों बार बिजली गुल होती रहती है और लोगों को रात-रात भर जागना पड़ रहा है जिससे बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से बीमार पड़ रहे हैं और ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के मरीज को जान का खतरा बना हुआ है। बिजली के रहने पर भी लो वोल्टेज होने से पंखा, कूलर और फ्रीज बंद पड़े हैं और वोल्टेज की समस्या से विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे है।

पुराने कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को हटाकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को लगाने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को लगाने से समस्या का निराकरण संभव हैं इसके साथ ही रोशन नगर में रामजानकी मंदिर के पास, पुराने गुरूकृपा स्कूल के पास और प्रेमनगर में डॉक्टर कैलाश सोनी के घर के पास बिजली के खंभे टूटकर केबिल के सहारे झूल रहे है जो कि आंधी और तूफान आते ही जानमाल को नुकसान पहुंचा सकते है।

रोशन नगर में हेमराज विश्वकर्मा के घर के पास और प्रेमनगर में डॉक्टर कैलाश सोनी के घर के पास सहित विभिन्न स्थानों में पेड़ के बड़े होने से बिजली की तार के टूटने का खतरा बना हुआ है अतः अनुरोध है कि उपरोक्त समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण कराने का कष्ट करें

Exit mobile version