Site icon YASHBHARAT.COM

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगम की सख्ती, विभिन्न क्षेत्रों में 5100 रुपये का जुर्माना वसूला

IMG 20261129 WA0076

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगम की सख्ती, विभिन्न क्षेत्रों में 5100 रुपये का जुर्माना वसूल

 

शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने नियमों का पालन जरूरी, उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर जारी रहेगी दंडात्मक कार्रवाई

 

कटनी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार 28 नवंबर को निगम के सभी आठ क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

इन क्षेत्रों में हुई कार्यवाही

 

स्वास्थ्य अधिकारी निशांत कनोजिया ने बताया कि क्षेत्रवार कार्रवाई के तहत क्षेत्र क्रमांक 01 में 600 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 02 में 400 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 03 में 1000 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 04 में 400 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 05 में 1000 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 06 में 600 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 07 में 500 रुपये तथा क्षेत्र क्रमांक 08 में 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय प्रभारी अतुल गुप्ता,

संदीप बर्मन,मनीराम बैगा,तीरथ प्रसाद,बृजेश कुंडे,सूरज प्रसाद,दीपक अग्निहोत्री,सुशांत सिंह परिहार सहित टीम की मौजूदगी रही।

 

निगम प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर की स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जवाबदेही है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने, निर्धारित स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने एवं गंदगी करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, गीले एवं सूखे कचरे को पृथक रखें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से निगरानी एवं जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version