Site icon Yashbharat.com

नगरपालिक निगम कटनी में कार्यरत कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ देने का निर्णय लागू होने में देरी, निगमाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

IMG 20240715 WA0016 2

कटनी। नगरपालिक निगम कटनी में कार्यरत कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ देने का निर्णय लागू होने में देरी, निगमाध्यक्ष ने नाराजगी जताई है।

4 सितंबर 2024-। नगरपालिक निगम कटनी में कार्यरत कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ प्रदान करनें हेतु निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें निगमायुक्त को पत्र प्रेषित कर नाराजगी व्यक्त की है ।

नगर पालिक निगम कटनी में कार्यरत कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ प्रदान करनें का निर्णय निगम परिषद के सामान्य सम्मिलन दिनांक 20.01.2017 एवं 10.05.2023 में विचारोपरांत सर्वसम्मति से लिया गया था जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई,जो निगम प्रशाशन की घोर लापरवाही प्रदर्शित करता है ।

श्री पाठक नें कर्मचारियों के सामूहिक बीमा की कार्यवाही तत्काल कराते हुए परिषद के निर्णय की अव्हेलना करनें वाले अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करनें के साथ ही कृत कार्यवाही से अद्योहस्ताक्षरकर्ता को अवगत करानें का प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है ।

कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी जवाबदारी

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा शहर के विभन्न स्थानों में नागरिकों की सुगमता एवं सुविधा हेतु फील्ड पर जा कर अपनी सेवांए प्रदान करते है, जिसमें कई कार्य जोखिम भरे होते है जैसे विद्युत विभाग,स्वास्थ्य विभाग,जल प्रदाय विभाग,अग्निशमन विभाग साथ ही आपदा की स्थिति में निगम के कर्मचारियों की ड्यिटी लगाई जाती है, जो पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य पर उपस्थित रह कर निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान करते है।

श्री पाठक नें कहा कि एसे में हमारी नैतिक जवाबदारी है,कि कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जावे कर्मचारियों के पीछे उनका परिवार भी शामिल है दुर्द्यटना होने होने की स्थिति में कर्मचारियों का सामूहिक बीमा होने पर उनके परिवार को अर्थिक सहायाता दी जा सके जिससे उन्हे जीवन यापन करनें में कठिनाई का सामना न करना पडे।

सामूहिक बीमा से कर्मचारी और परिवार दोनो सुरक्षित

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के अनुसार सामूहिक बीमा होने से कर्मचारी एवं उनके परिवार दोनो सुरक्षित होगें इससे कर्मचारियों के परिवार को दुर्घटना की स्थिति निर्मित होने पर बीमा राशि प्राप्त होगी जो उनके परिवार को अर्थिक संकट में सहयोग प्रदान करते हुए जीवन यापन करनें में बहुत सहायक होगी,साथ ही श्री पाठक नें फील्ड पर कार्य करनें वाले कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करानें की बात कही है ।

 

Exit mobile version