Site icon Yashbharat.com

Coronavirus Update Bhopal : बड़ी लापरवाही, शव स्वजनों को सौंपा, अंत्येष्टि में गए 40 के संक्रमित होने का खतरा

IMG 20200328 021226

इंदौर । Bhopal Coronavirus News Update : मध्‍य प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक 45 की मौत हो चुकी है। वहीं भोपाल समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 32 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 579 हो गई है। वहीं भोपाल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार देर रात मृत एक व्यक्ति का शव उसके स्वजनों को सौंप दिया गया। स्वजनों ने शव घर ले जाने के बाद विधिवत अंत्येष्टि की। इस दौरान 40 लोग संक्रमित देह के संपर्क में आ गए। उनमें संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। उनके सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है।

भोपाल में रविवार को तीन नए संक्रमित मिले हैं। वहीं एक पॉजीटिव व्यक्ति की मौत हो गई है। इसे मिलाकर अब तक तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। तीनों की मौत के बाद ही कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों को श्वास संबंधी बीमारियां थीं। शहर में संक्रमितों की संख्या 140 हो गई है। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 82, जमाती 20, पुलिसकर्मी और परिजन 19 व 20 अन्य शामिल हैं। मृतक को घर में नहलाया फिर अंत्येष्टि की गई भोपाल में शनिवार देर रात मृत जगन्नाथ मैथिल (80) की अंत्येष्टि में शामिल 40 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

मैथिल की कोरोना संक्रमित होने से हुई। यह खुलासा होने के बाद हमीदिया अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। प्रबंधन ने मैथिल का शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया उनके घर पर की गई। शव को नहलाया गया और रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान करीब 40 से ज्यादा लोग इस पार्थिव देह के संपर्क में आए थे।

इटारसी में फिर मिले पांच मरीज होशंगाबाद

जिले के इटारसी में रविवार को फिर से कोरोना के पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में सात दिनों के अंदर अब तक कुल 15 संक्रमित सामने आ चुके हैं। जबलपुर में चार जमाती संक्रमित जबलपुर से अमरावती एक्सप्रेस से 16 मार्च को नागपुर गए चार तब्लीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये जबलपुर व उमरिया जिले के रहने वाले हैं। उधर सतना में भी इंदौर से ले जाए गए दो बंदी पॉजिटिव मिलने से यह जिला भी कोरोना संक्रमित हो गया है।

Exit mobile version