Site icon Yashbharat.com

Coronavirus News Today Live: कोरोना वायरस से भारत में एक और मौत, संक्रमण के बावजूद की थी रेल यात्रा

lab test corona hospital

Yashbharat News
कोरोना वायरस रूपी महामारी से भारत समेत पूरी दुनिया मजबूती से लड़ कही है। भारत में 21 दिन का लॉकडाउन है, जिसका सख्सी से पालन कवाया जा रहा है। हालांकि कोरोना वायसर पॉजिटिव के लगातार केस सामने आ रहे हैं। अब तक 700 से ज्यादा पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। अच्छी खबर यह भी है कि 44 लोगों को इस संक्रमण से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। सरकारें पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनता घरों से बाहर नहीं निकले, लेकिन जरूरत की चीजें भी पहुंचते रहे। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

कर्नाटक में एक और मौत, पीड़ित ने की थी रेल यात्रा: कर्नाटक के तुमाकुरू में 65 साल के एक शख्स की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इलाके के कमिश्रर के. राकेश कुमार के मुताबिक, मृतक 5 मार्च को ट्रेन से दिल्ली गया था और 11 मार्च को लौटा था। उसके साथ यात्रा करने वालों का पता लगा लिया गया है।

Exit mobile version