jabalpur

Coronavirus News jabalpur Update : संस्कारधानी में कोरोना से पहली मौत, 6 पॉजिटिव

जबलपुर, यशभारत।संस्काधानी में आज खबर अच्छी नहीं मिली। यहां कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत की खबर के बाद अलर्ट बढ़ दिया गया हालांकि बताया गया कि जिस महिला की मृत्यु हुई वह सांस की बीमारी से काफी समय से पीड़ित थी। मृतिका हनुमानताल निवासी सायरा बेगम है। उनकी उम्र 60 वर्ष बताई गई। सीएमएचओ मनीष मिश्रा के अनुसार
वे काफी दिनों से बीमार थी ।संदेह होने पर कोरोनो टेस्ट कराया था। उनकी मौत होने के बाद टेस्ट कराया था ।उनको सांस लेने में दिक्कत थी। मौत के बाद टेस्ट में पॉजिटव रिपोर्ट को प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है ।इनके पूरे परिवार का टेस्ट कराया जा रहा है। क्षेत्र में पूरी तरह से लाकडाउन कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज कराया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम