Coronavirus in Noida: नोएडा के सेक्‍टर 8 की झुग्‍गियों में मिले 200 कोरोना के संदिग्‍ध, मचा हड़कंप

नोएडा। कोरोना ने जहां देश-दुनिया में तबाही मचा रखी है वहीं इसी बीच नोएडा से बड़ी खबर आ रही है। नोएडा में बहुत बड़ी संख्‍या में कोरोना के संदिग्‍ध मिले हैं। नोएडा के सेक्‍टर आठ की झुग्‍गियों में 200 कोरोना के संदिग्‍ध होने की बात आ रही है। अगर यह आकंड़ा सही साबित हो जाता है तो यहां अब तक का सबसे ज्‍यादा संक्रमित वाला इलाका ना सिर्फ यूपी में बल्‍कि पूरे देश में बन जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि इधर पुलिस और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम कोरोना के संदिग्‍धों की जांच में जुटी है। सभी 200 लोगों को क्‍वारंटाइन किया जा रहा है। बता दें कि यूपी के नोएडा में सबसे ज्‍यादा कोरोना के मरीज मिले रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के बेवसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश में फिलहाल 329 कोरोना के मरीज है।

कैसे खुला मामला

नोएडा के सेक्टर 8 के झुग्गी इलाके में कोरोना से संक्रमित होने के शक में करीब 200 लोगों को क्‍वारंटाइन किया जा रहा है। इन्‍हें क्‍वारंटाइन सेंटर में रखने के लिए नोएडा स्वस्थ विभाग की टीम और पुलिस पहुंच चुकी है। दरअसल एक शख्स झारखंड से आया और वह इसके बाद वह यहां लोगों से मिला। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को शक है कि करीब 200 लोग पूरे मामले में कोरोना संदिग्ध हो सकते हैं। इसलिए स्वास्थ विभाग की टीम सभी एहतियात बरतते हुए करीब 200 लोगों को एंबुलेंस के जरिए क्‍वारंटाइन सेंटर ले जा रही है, जहां उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

पुलिस ने कहा

इधर गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी संकल्‍प शर्मा ने कहा कि नोएडा के हरोला में तब्‍लीगी जमात के सदस्‍यों के संपर्क में आए हैं उन्‍हें क्‍वारंटाइन किया जा रहा है।

Exit mobile version