Coronavirus Alert: वैक्सीन बनी नहीं और कोरोना ने कर दिया पलटवार, दुनिया में सामने आया इस तरह का पहला केस
Coronavirus Alert दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन पर काम हो रहा है। अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है, लेकिन कोरोना संक्रमण ने पलटवार कर दिया है।
दुनिया में अब तक दो करोड़ से ज्यादा मरीज संक्रमित हुए हैं, लेकिन पहली बार किसी शख्स के दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इसकी पुष्टि है।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हांगकांग में 33 साल का एक शख्स साढ़े चार महीने बाद दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह भी कहा है कि सिर्फ एक मरीज के मामले से सीधे निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है।
बता दें, अब तक माना जाता रहा है कि जिस शख्स को कोरोना संक्रमण हो जाता है, उसके शरीर में एंटीबॉडीज तैयार हो जाते हैं। एंटीबॉडीज के कारण वायरस दूसरी बार आक्रमण नहीं कर सकता है, लेकिन हांगकांग के इस केस ने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।