CoronaLatest

Coronavirus: 15 राज्‍यों के 25 जिलों में पिछले दो हफ्ते में कोई नया केस नहीं

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9352 हो गई है। इसमें से 8048 सक्रिय मामले हैं और 980 ठीक हो चुके हैं। अब तक इस वायरस से 324 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी साथ ही एक अच्छी खबर भी दी कि अग्रि‍म पंक्ति के कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के प्रयासों से देश के विभिन्न जिलों में सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।संयुक्‍त सचिव के मुताबिक राहत की बात यह है कि 15 राज्यों के जिन 25 जिलों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस आए थे, वहां पिछले 14 दिनों में कोई भी नए मामले सामने नहीं आए हैं।

उन्होंने कहा पिछले 24 घंटों में 905 नए मामले सामने आए हैं और 51 मौतें इसकी वजह से हुईं हैं। कोरोना वाायरस के खिलाफ जंग में नेशनल कैडेट कोर्ड की भी मदद ली जा रही है। अब तक इस काम में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने वॉलंटियर किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जान भी है जहान भी है। अब तक 30 करोड़ से ज्यादा लोगों को 28256 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। उक्त जानकारी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल के द्वारा दी गई।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम