Site icon Yashbharat.com

coronavirus जबलपुर में कम हुआ Corona का प्रभाव, रिकव्हरी रेट 92% से ऊपर

images 10

आशीष शुक्ला…

coronavirus, corona cases in india, coronavirus in jabalpur जबलपुर yashbharat –कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार 22 अक्टूबर को 58 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 2 हजार 183 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 51 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 58 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 459 हो गई है। जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 92.25 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.25 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 51 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 421 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अब तक 197 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 765 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 725 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version