coronavirus जबलपुर में आज भी थमा रहा कोरोना संक्रमण, 34 नए मरीज मिले, 56 स्वस्थ
coronavirus, corona symptoms, corona vaccine, corona cases in india
आशीष शुक्ला…
जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 31 अक्टूबर को 56 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 480 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 34 नये मरीज सामने आये हैं आज डिस्चार्ज हुये 56 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 976 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 93.51 प्रतिशत हो गया है । अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 93.51 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 34 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 807 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है ।जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 203 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 628 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 615 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं