Thursday, May 14, 2026
Latest:
Healthफिटनेस फंडा

Corona Virus को लेकर नई रिसर्च में खुलासा, इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा खतरा !

वेब डेस्‍क। चीन के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन वुहान में किया है। सबसे पहले वुहान से ही कोरोना वायरस कोविड-19 का संक्रमण फैला था। वुहान में वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से संक्रमित 2,173 लोगों पर अध्ययन किया था। इनमें से 206 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई थी। ये सभी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हुबेई के 3 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे।
इससे पहले भी रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ब्लड ग्रुप A, B और AB वालों को ब्लड ग्रुप O की तुलना में दिल की बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है।

कोरोना वायरस की वजह से मारे गए 206 लोगों में से 85 लोगों का ब्लड ग्रुप A था, वहीं 52 लोग ब्लड ग्रुप O वाले थे। अनुसंधानकर्ताओं ने यह परिणाम निकाला कि कोरोना वायरस से मरने की सबसे ज्यादा आशंका A ब्लड ग्रुप वालों में है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक जब सार्स-सीओवी-2 का हमला हुआ था, तब भी ब्लड ग्रुप O के लोग इससे कम प्रभावित हुए थे जबकि अन्य ब्लड ग्रुप के लोगों पर इसका असर अधिक था। हालांकि इस रिचर्स का फाइनल रिव्यू अभी तक नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रिसर्च से कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज ढूंढने में आसानी होगी। ब्लड ग्रुप कोई सा भी हो, कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर सावधानियां रखना आवश्यक है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम