Site icon Yashbharat.com

Corona Vaccination in Bhopal: सीएम शिवराज सिंह ने हमीदिया अस्पताल में लगवाया कोरोना का टीका

04 03 2021 cm shivraj with healthworkers 25

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने गुरुवार को हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद वे आधे घंटे तक अस्पताल के निगरानी केंद्र में बैठे रहे। इस दौरान सीएम ने टीका लगाने वाले कर्मचारियों के साथ तस्‍वीरें भी खिंचवाईं। सीएम ने डॉक्टरों से पूछा कि टीका लगवाने के लिए हर दिन कितने लोग आ रहे हैं? अन्य दिनों के मुकाबले गुरुवार को कैसी स्थिति है? इस पर डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार को टीका लगवाने के लिए ज्यादा लोग आए थे। गुरुवार को दोपहर दो बजे तक सिर्फ ऑनलाइन पंजीयन कराने वालों को ही टीका लगाया जा रहा, इसलिए भीड़ कम है।

जेपी अस्पताल में टोकन सिस्टम शुरू, पोर्टल ने किया परेशान

 

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जेपी अस्पताल में गुरुवार से टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। सुबह 9 बजे के बाद टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों को कागज में नंबर लिखकर टोकन दे दिया गया। इसके बाद बारी-बारी से उनका पंजीयन किया गया। उसी क्रम में उन्हीं टीका लगाया गया। हालांकि, पोर्टल ठीक से नहीं चलने की वजह से हितग्राहियों को टीका लगवाने का सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया।

शुक्रवार को नहीं लगेगा टीका

 

शुक्रवार को अन्य बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण का दिन है। इस कारण कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा। शनिवार को कोरोना का टीकाकरण होगा। भोपाल समेत प्रदेश भर में टीकाकरण केंद्र लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। अभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका का दूसरा डोज भी लग रहा, इसलिए भीड़ ज्यादा है। शनिवार तक ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मियों को टीके का दूसरा डोज लगने के बाद भीड़ कम हो जाएगी।

Exit mobile version