Site icon Yashbharat.com

MP में कोरोना फिर सक्रिय: एक दिन में 4 नए केस, मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री में यूके, केरल और मुंबई शामिल

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

MP में कोरोना फिर सक्रिय: एक दिन में 4 नए केस, मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री में यूके, केरल और मुंबई शामिल। देशभर में कोरोना तेजी से फैल रहा है. वहीं मध्य प्रदेश में भी कोरोना ने एंट्री हो चुकी है. बुधवार को इंदौर शहर से कोविड के 4 नए मरीज सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि तीन मरीज यूके, केरल और मुंबई से लौटे हैं।

कुल चार वैरिएंट सामने आए हैं. जिसमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं

बता दें कि पिछले 5 दिनों में इंदौर में 11 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं जनवरी से लेकर अभी तक इंदौर में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. इस बार कोरोना के कुल चार वैरिएंट सामने आए हैं. जिसमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं।

वहीं अब देशभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1200 से अधिक पहुंच गई है. कोविड पीड़ित लोगों के मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है. हालांकि, अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि उनकी मौत की वजह कोविड है।

 

Exit mobile version