Site icon Yashbharat.com

Corona से रहिए सावधान, MP में फिर आ रहे नए मामले, जबलपुर में फिर मिला पॉजिटिव

images 50 1

Corona से सावधान होने की जरूरत है  MP में कोरोना के मामले फिर मिलने लगे हैं, बढ़ भी रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश में 304 सैंपलों की जांच में पांच मरीज मिले हैं। इनमें तीन इंदौर और एक-एक जबलपुर भोपाल व उज्जैन के हैं। जबलपुर में इससे पहले 7 जनवरी को मामला आया था अब फिर एक पॉजिटिव आने से कटनी तक चिंता बढ़ गई है।

अस्पतालों की ओपीडी में कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन न तो डाक्टर जांच की सलाह दे रहे हैं और न मरीज खुद कराने को तैयार है। डाक्टरों के मुताबिक कोरोना के अभी जो मरीज मिले रहे हैं उन्हें हल्का बुखार के साथ, सर्दी-खांसी, पेट दर्द और दस्त हो रहा है। खांसी एक सप्ताह से ज्यादा समय तक चल रही है।

जनवरी-फरवरी में लगभग एक माह मरीजों की संख्या शून्य थी, पर 15 दिन से मरीज मिलने लगे हैं। पूरे प्रदेश में हर दिन तीन सौ से पांच सौ सैंपलों की जांच की जा रही है, उनमें एक से आठ तक मरीज मिले हैं। जांचों की संख्या बढ़े तो संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ जाएगा। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को तीन, शुक्रवार को दो और गुरुवार को आठ मामले सामने आए थे। प्रदेश में अभी 22 सक्रिय संक्रमित हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं।

कोरोना के मामले आ रहे हैं, पर मरीज जांच कराने को तैयार नहीं हैं। लंबे समय तक खांसी की समस्या मरीजों को हो रही है। वैसे, मौसम बदलने पर सभी तरह के वायरस के मरीज भी बढ़ते हैं।
Exit mobile version