Site icon Yashbharat.com

Corona: भोपाल में केरल से लौटा मरीज कोरोना संक्रमित मिला, एक्टिव केस 4 हुए

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

Corona: भोपाल में केरल से लौटा मरीज कोरोना संक्रमित मिला, एक्टिव केस 4  हुए। मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीज लगाता बढ़ रहे हैं। भोपाल में एक और मरीज सामने आया है। इसे मिलाकर प्रदेश में चार एक्टिव मरीज हो गए हैं। प्रदेश के तीन शहरों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

राजधानी भोपाल में कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिला है। यह मरीज केरल से लौटा है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। इसमें तीन मरीज होम आइसोलेशन में और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भोपाल में एक और मरीज मिला है। 13 सैंपल की जांच में यह मरीज पॉजिटिव आया। संक्रमित की केरल की ट्रेवल हिस्ट्री है। जानकारी के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत साधारण सर्दी जुकाम वाले रोगी भी कोविड-19 के लक्षण के साथ ओपीडी में उपस्थित हो सकते हैं।

समस्त संदिग्ध व्यक्ति आईएलआई लक्षण वाले जिन्होंने पिछले 14 दिनों में विदेश यात्रा की हो, जो प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि के किए गए केस के संपर्क में आए हों, समस्त संदिग्ध व्यक्ति जो हॉटस्पॉट अथवा कंटेनमेंट जोन के निवासी हों, समस्त अस्पताल में भर्ती मरीज, जिनमें आईएलआई के लक्षण प्रकट हुए हों, उन सभी को अपना आरटी पीसीआर टेस्ट अवश्य कराना चाहिए।

सर्विलेंस गतिविधियां फिर प्रारंभ की जाएं

वहीं, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने जारी निर्देशों में कहा कि प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा कोविड-19 रोगी की क्लीनिकल स्थिति का आकलित कर ऑक्सीजन की आवश्यकता, ऑक्सीजन सैचुरेशन नियंत्रित कर ऑक्सीजन थैरेपी का तर्कसंगत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता तथा क्षमता के अवलोकन के लिए नियमित रूप से ड्रॉयरन का आयोजन, सभी गंभीर रूप से संक्रमित पाए व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित की जाए।

पर्याप्त वेंटिलेशन एवं मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। ऐसे क्षेत्र जहां कोविड के ज्यादा प्रकरण आ रहे हों, वहां सर्विलेंस गतिविधियां पुनः प्रारंभ की जाएं। आगामी उत्सवों की तैयारियों के लिए आवश्यक है कि कार्यकम आयोजकों द्वारा भीड़ का उचित प्रबंधन किया जाए।

Exit mobile version