Corona: घुघरी में 2 और मंडला में 1 कोरोना पॉजीटिव मिला
आशीष शुक्ला..
मण्डला। मंडला में 1 एवं घुघरी में 2 सहित जिले में कोरोना संक्रमण के 3 मामले सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार मंडला के सुभाष वार्ड में 16 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव प्राप्त हुई है।
इसी प्रकार घुघरी में 25 वर्षीय महिला एवं 2 वर्षीय बालिका की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। ये सभी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे।
सभी कोरोना संक्रमितों को उपचारार्थ कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

