katniमध्यप्रदेश

मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ हुई समन्वय बैठक

मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ हुई समन्वय बैठ

कटनी। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने जिले के धर्मगुरुओं, ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की।

बैठक में मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों एवं धर्मगुरुओं ने भी अपने सुझाव रखे, जिन्हें प्रशासन द्वारा गंभीरता से सुना गया। साथ ही जुलूस मार्गों की व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों या आवश्यक सूचनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button