Cooking Hacks: हलवाई जैसे फूले हुए बनेंगे भटूरे बस आजमाएं ये Tips and Tricks

भटूरे का डो बनाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल-
भटूरा बनाते समय मैदे को गूंथें तो उसमें ये चीजें जरूर मिलाएं। एक कटोरी मैदा में आधा चम्मच चीनी,थोड़ा सा बेकिंग पाउडर, सूजी और सोडा मिक्स कर दें। आखिर में 2 चम्मच दही का पानी मिक्स कर दें। ध्यान रखें की सूजी की मात्रा मैदा की तुलना में कम रखें। अब इसे पानी की मदद से गूंथ लें और प्लास्टिक से रैप कर चार से पांच घंटे के लिए छोड़ दें।

ऐसा करने से डो में खिचाव पैदा होगा और भटूरा आसानी से बेला जा सकता है। वहीं भटूरे के डो में चीनी मिलाने से फर्मेंटेशन प्रोसेस बढ़ जाता है और उसका कलर भी अच्छा हो जाता है। भटूरा जितना अच्छा बेला जाएगा उसके फूलने के चांस उतने ही ज्यादा होते हैं।

 

भटूरे का डो बनाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल-
भटूरा बनाते समय मैदे को गूंथें तो उसमें ये चीजें जरूर मिलाएं। एक कटोरी मैदा में आधा चम्मच चीनी,थोड़ा सा बेकिंग पाउडर, सूजी और सोडा मिक्स कर दें। आखिर में 2 चम्मच दही का पानी मिक्स कर दें। ध्यान रखें की सूजी की मात्रा मैदा की तुलना में कम रखें। अब इसे पानी की मदद से गूंथ लें और प्लास्टिक से रैप कर चार से पांच घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से डो में खिचाव पैदा होगा और भटूरा आसानी से बेला जा सकता है। वहीं भटूरे के डो में चीनी मिलाने से फर्मेंटेशन प्रोसेस बढ़ जाता है और उसका कलर भी अच्छा हो जाता है। भटूरा जितना अच्छा बेला जाएगा उसके फूलने के चांस उतने ही ज्यादा होते हैं।

भटूरे का डो रखें सॉफ्ट-
बाजार जैसे सॉफ्ट और फूले हुए भटूरे बनाते समय उसका डो तैयार हमेशा नरम रखें। अगर मैदा मिक्स करने के बाद आप उसे कुछ देर के लिए छोड़ देते हैं तो समय का खास ध्यान रखें। ज्यादा देर तक डो को छोड़ने से यह सख्त होने के साथ खट्टा भी हो सकता है, जिसकी वजह से भटूरे का स्वाद खराब हो जाएगा। ध्यान रखें आप जितनी ज्यादा देर मैदे का डो गूंथेंगे उतना अच्छा भटूरे का डो बनकर तैयार होगा। परफेक्ट तैयार डो से ना सिर्फ भटूरे का साइज अच्छा होगा बल्कि यह अच्छी तरह भी फूलेगा।

भटूरे गर्म तेल में ही तलें-
भटूरे तलते समय कढ़ाही में तेल का प्रयोग ठीक करें। इसके बाद एक साथ सभी भटूरों को पहले से बेल कर रख लें ताकि तेल गर्म होने के बाद एक-एक कर आसानी से सभी भटूरे तले जा सकें। ध्यान रखें, अकसर लोग एक बार में एक भटूरा तलने के बाद दूसरा भटूरा बनाते समय गैस का फ्लेम लो कर देते हैं। जिसकी वजह से भटूरा नहीं फूलता। ध्यान रखें कि भटूरा फूला हुआ बने इसके लिए तेल अधिक गर्म होना चाहिए। इसलिए एक साथ सभी भटूरों को बेलकर रख लें तेज आंच पर ही सभी भटूरों को तल लें।

Exit mobile version